







|| जय श्री सिद्ध बाबा || updated
हे पवनपुत्र आप सभी संकटों को हरने वाले हैं आप मंगल मूर्ति वाले हैं। मेरी आपसे प्रार्थना है कि आप सदा श्री राम श्री जानकी एवं लक्ष्मण जी सहित आप मेरे हृदय में निवास करें।।
कोटद्वार की खोह नदी से पैदल उलझा सिधबली मंदिर भगवान हनुमान का एक ऐतिहासिक मंदिर है। कोटद्वार शहर के बाहरी इलाके में स्थित , बाबा सिद्धबली मंदिर कोटद्वार में सबसे लोकप्रिय जगह है । आस्था और भक्ति का केंद्र, सिद्धबली मंदिर कई महान संतों (सिद्धों) के लिए ध्यान का स्थान रहा है।
सुन्दर काण्ड का पाठ |
हनुमान चालिसा का पाठ |
कीर्तन, भजन व प्रसाद वितरण किया जाता है।
शनैश्चरी जयन्ती सोमवती अमावस्या का विशेष पर्व मनाया जाता है।
श्री शनिदेव जी का षोडसोडपचार पूजन व महा स्नान सरसौं के तेल से किया जाता है। सहस्त्र नाम व मूल मंत्र से जाप किया जाता है। खिचड़ी का भोग लगाया जाता है।
प्रत्येक वर्ष श्रावण संक्रान्ति से श्रावण का पवित्र मास आरम्भ होता है।
भगवान शिव का यह महापर्व पूरे माह तक होता है। प्रातः गणपति कलश नवग्रह सहित भगवान शिव की पूजा अर्चना व षोडसोडपचार पूजन सहित शिव महाभिषेक होता है तथ रूद्रावराध्यायी पाठ होता है।
वर्ष ऋतु आषाढ़ शुक्ल पक्ष में गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।
चैत्रीय व शारदीय नवरात्रा में माता के प्रथम तिथि से नवमी तिथि तक दुर्गासप्तशती का पाठ किया जाता है व नवमी को हवन किया जाता है।
षोडसोडपचार पूजन गणेश पूजन पंञचदेव पूजा नवग्रह पूजन व महाभिषेक
गणेश पूजन-षोडसोडपचार पूजन |
महालक्ष्मी पूजन - महाऽभिषेक |
श्री सूक्त महालक्ष्मी मंत्र का जाप |

मेले के लिए तिथि वार की गणना सुनिश्चित की जाती है जिसमें हवन के लिए अग्निवास का दिन पंचांग द्वारा निश्चित किया जाता है। यह महापर्व मार्गशीर्ष के शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को मनाया जाता है। प्रातः समय शुक्लयजुर्वेद का पाठ किया जाता है साथ ही अन्दर गर्भ ग्रह में बाबा जी का षोडसोडपचार पूजन व पंचामृत पंचगव्य द्वारा सिद्धबली बाबा जी का महाऽभिषेक किया जाता है। पिण्डियों का सिन्दूरी लेपन व दिव्य श्रृंगार द्वारा अलंकृत कर प्रथम दिन कन्याओं द्वारा कौमुदी/खो नदी से लाए हुए जल से तीन दिन तक बाबा का पाठ पूजा अभिषेक व महायज्ञ व हवन किया जाता है। त्रिदिवसीय महायज्ञ का प्रावधान है कि यहां पर शतचण्डी यज्ञ व हवन किया जाता है जो कि रविवार को पूर्णाहुति के बाद धुनाधारी बाबा द्वारा सवामन का रोट बना कर संपन्न किया जाता है।
हमारा दृष्टिकोण
श्री सिद्धबली मन्दिर समिति द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्य संचालित किए जाते हैं|
शिक्षा के क्षेत्र में मन्दिर समिति द्वारा वि0ख0 रिखणीखाल के पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षित करने हेतु (श्री सिद्धबली शिशु मन्दिर विद्यालय) का संचालन किया जा रहा है।



स्वास्थ्य के क्षेत्र में मन्दिर समिति द्वारा समय-समय पर (निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर) लगाए जाते हैं जिसमें मुख्यतः ऐसे क्षेत्र सम्मिलित हैं जहां स्वास्थ्य सेवाएं न्यूनतम हैं।



इसी तरह मन्दिर समिति द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह निःशुल्क मन्दिर प्रांगण में करवाया जाता है साथ ही गरीब परिवारों के बच्चों के विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य कार्यों हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
सेवा हेतु (श्री सिद्धबली मातृत्व आश्रम) सत्तीचौड़ पूर्णतः मन्दिर द्वारा संचालित है, जिसमें वर्तमान में लगभग 400 से 500 गौ वंश की सेवा समिति द्वारा की जाती है।









